फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बालक के साथ कुकर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

बालक के साथ कुकर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

Sun, 24 Mar 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बालक के साथ कुकर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में
बालक के साथ कुकर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में पुुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोर का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोर पर पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी जब बालक के परिजनों को हुई तो उन्होंने नाबालिग आरोपी को उसी के घर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली के एसआई राजीव शर्मा ने नगर के सुभाष चौक से मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी शमीम को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची और 430 रुपये की नगदी बरामद की है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने का आरोप, महिला सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक महिला समेत आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला फौलादपुरा निवासी दिलशाद खान ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया कि एक मार्च 2019 को गांधी कालोनी निवासी लीलावती, रोहताश, नरेंद्र, देवेंद्र और पठानपुरा निवासी बाबर बेग, अब्दुल सलाम, रिजवान, शौकत ने साजिश के तहत उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और उनके आधार पर जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। आरोप है कि जब पता चलने पर इन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed