फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मछली के पैसे मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट, पुलिस ने दो हिरासत में लिए

मछली के पैसे मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट, पुलिस ने दो हिरासत में लिए

Mon, 31 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मछली के पैसे मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट, पुलिस ने दो हिरासत में लिए
मछली के पैसे मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट, पुलिस ने दो हिरासत में लिए
विज्ञापन

देवबंद। साखन खुर्द गांव में बिना पैसे मछली लेकर जाने को लेकर तीन युवकों ने तालाब से मछली निकाल रहे एक मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहमदपुर गांव निवासी सचिन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि साखन गांव निवासी राधे रविवार को तालाब से मछली निकालने के लिए उस समेत आठ लोगों को मजदूरी के लिए लेकर गया था। आरोप है कि जब वह मछली निकाल रहे थे, इसी दौरान साखन की तीन युवक वहां पहुंचे और बिना कांटे की मछली मांगने लगे। सचिन का आरोप है कि जब उसने बिना कांटे की मछली होने से इंकार किया तो वह तैश में आ गए और वहां से मछली उठाकर जाने लगे। जब उसने पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त लोगों ने ईंट और बेल्ट से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed