{"_id":"5bdf44febdec226933277adf","slug":"71541358846-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर का मोबाइल की दुकानों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर का मोबाइल की दुकानों पर छापा
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीम ने टाउन हाल रोड पर मोबाइल बेचने वाली दो फर्मों पर छापा मारा। जांच में 25 लाख की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। दुकान मालिकों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है।
वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी को सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार ग्राहकों को पक्का बिल नहीं दे रहे हैं। जीएसटी की चोरी की जा रही है। इसी सूचना पर वाणिज्यकर विभाग की टीम ने टाउन हाल रोड स्थित आरएस ट्रेडर्स और मदान टेलीकॉम पर छापा मारा। छापे के दौरान दोनो फर्मों में घोषित स्टॉक और पाए गए स्टॉक में 25 लाख से अधिक का अंतर मिला। दोनों फर्मों पर करारोपण और अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। टीम में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी प्रवेश तोमर, असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाठक, वाणिज्य कर अधिकारी हरिकिशन मौजूद रहे।