{"_id":"5bb26bb3867a554f183d4bfe","slug":"71538419635-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजड़ू में लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजड़ू में लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजड़ू में लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में शनिवार देर रात लेनदेन के विवाद में हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देख दोनों पक्ष रफूचक्कर हो गए और कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजड़ू की खालसा पट्टी निवासी सलीम ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात फैक्ट्री में काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के पास ही दूसरे पक्ष के तीन युवकों ने उसे रोक लिया और हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सलीम के साथ मारपीट करते हुए उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक से लूटपाट का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहाता ओलिया निवासी अमित अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात सहारनपुर बस स्टैंड से घर लौट रहा था। आरोप है कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर लूटपाट करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।