फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मांडी में दो पक्ष भिड़े, पथराव व धारदार हथियार चले

मांडी में दो पक्ष भिड़े, पथराव व धारदार हथियार चले

Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मांडी में दो पक्ष भिड़े, पथराव व धारदार हथियार चले
तितावी। गांव मांडी में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट के साथ ही उनके बीच पथराव व धारदार हथियार चले, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी रामपाल व सुक्खे के बीच करीब तीन माह से घर के दूसरी तरफ गेट लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। गांव के लोग दोनों पक्षों के बीच कई बार फैसला भी करा चुके हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रामपाल खेत से लौट रहा था। उसी दौरान सुक्खे पक्ष के तीन लोगों ने उस पर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा तो हमलावर भी उसके पीछे घर तक पहुंच गए। यह देख रामपाल का लड़का अंकित पिता को बचाने आया, तो उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। यह देख रामपाल पक्ष के लोगों ने हमलावरों पर जोरदार पथराव कर दिया। संघर्ष में सुक्खे पक्ष से उसकी बेटी मंजू भी पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामपाल पक्ष ने कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed