{"_id":"5b8992d742c79210bb58b661","slug":"71535742679-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहिदा हत्याकांड में करीबी पर शक की सुईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाहिदा हत्याकांड में करीबी पर शक की सुईं
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली के जाहिदा हत्याकांड की पुलिस जांच में शक की सुई किसी करीबी पर ही टिक गई है। महिला ने कुछ समय पूर्व जमीन बेची थी, जिससे मिली रकम को लेकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी जाहिदा (65) पत्नी मौहर्रम गांव के बाहर पुराना मकान तुड़वाकर उसका पुनर्निर्माण करा रही थी। शुक्रवार सुबह उसकी लाश उक्त मकान के पड़ोस में स्थित मोहसिन के निर्माणाधीन मकान में मिली थी। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की जांच में जो तथ्य अब तक मिले हैं, वह महिला के किसी करीबी के ही वारदात में शामिल होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जाहिदा ने कुछ समय पूर्व अपनी कोई जमीन बेची थी, जिसकी रकम को लेकर कुछ विवाद था। माना जा रहा है कि जमीन बिक्री की उक्त रकम ही हत्याकांड की वजह रही है। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा का कहना है कि कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।