फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नदी में युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी

नदी में युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी

Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नदी में युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी
हिंडन नदी में युवक का शव मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी की हिंडन नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तितावी के पास स्थित हिंडन नदी में मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों ने एक युवक की लाश देखी, जो कि पीछे से बह कर आ रही थी। यहां पुल के पास आकर अटक गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर तितावी पुलिस ने मौके पर शव को नदी से बाहर निकलवाया। उसकी उम्र करीब 35 साल रही होगी। शव देखने से लग रहा था कि वह करीब एक सप्ताह पुराना है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है, क्योंकि उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सके। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सूबे सिंह यादव का कहना है कि शव पीछे से बह कर आया है। पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed