{"_id":"5b5775164f1c1b0c718b5f3d","slug":"71532458262-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी में युवक को दोस्त ने गोली मारी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसी में युवक को दोस्त ने गोली मारी, आरोपी फरार
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। किसी बात को लेकर एक युवक को उसके दोस्त ने ही गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। युवक के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक गांव भैंसी निवासी प्रवेंद्र उर्फ सीटी पुत्र दयानंद मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांव में ही दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी पंकज पुत्र शुगन मिला। प्रवेंद्र और पंकज की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पंकज ने तमंचा निकालकर प्रवेंद्र को गोली मार दी। गोली प्रवेंद्र के दाहिने हाथ में लगकर आरपार हो गई। गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। पंकज गोली मारने के बाद गांव से फरार हो गया। घायल प्रवेंद्र को परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि प्रवेंद्र और पंकज आपस में दोस्त हैं। दोनों दोस्त एक साथ मिलकर शराब पीते थे। घायल प्रवेंद्र एक मामले में जेल भी जा चुका है। घायल के पिता दयानंद ने पंकज के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों दोस्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।