{"_id":"5b4110194f1c1b08278b52ad","slug":"71530990617-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रभ्नि अपराधों में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रभ्नि अपराधों में पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा
बुढ़ाना। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कस्सावान से युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवक कन्नी उर्फ वसीम पुत्र सलीम मोहल्ला कस्सावान का निवासी है। वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि ग्राम छाजपुर निवासी अनु पुत्र रसीद तथा क़स्बा निवासी शाहनवाज पुत्र शरीफ व शाकिर पुत्र इरशाद को सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कस्बे से ही दहेज एक्ट के मामले में वांछित चल रहे कस्बा निवासी आशु पुत्र गोकुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया।