फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आठ माह गायब दो किशोर रुड़की से मिले

आठ माह गायब दो किशोर रुड़की से मिले

Tue, 29 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आठ माह गायब दो किशोर रुड़की से मिले
मुजफ्फरनगर। आठ माह पहले अचानक गायब हो गए दो किशोर रुड़की से मिले है। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि जसवंतपुरी और सरवट से अर्जुन पाल पुत्र ईश्वर पाल और तुषार पाल पुत्र जसवीर पाल आठ माह पहले आठ अक्तूबर को लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों किशोरों को रुड़की से बरामद कर लिए। उनके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलवाकर उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन


दो पक्षों में संघर्ष, चार का चालान
मुजफ्फरनगर। मल्हूपुरा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। मल्हूपुरा में घर के बाहर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक पक्ष के शेर मोहम्मद, मोहम्मद शफी तथा दूसरी ओर से जुबैर अहमद और खुर्रम को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। हरियाणा पुलिस के एएसआई बालकिशन टीम के साथ चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी। उन्हें सुजडू के वीर सिंह, शाहिद की तलाश थी, मगर आरोपी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने पीनना में शमीम के यहां भी दबिश दी, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। बाद में टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा फैक्ट्री का आरोपी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मीरापुर के सिकंदरपुर निवासी जाहिद पुत्र मजीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। विगत दिनों मॉडल टाउन में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर शिवनगर निवासी व्यक्ति ने बेटी की अपहरण की तहरीर दी। बताया कि बेटी के फोन पर पिछले कुछ दिनों से फोन आ रहे थे। अचानक बेटी घर से लापता हो गई। किसी ने फोन कर कहा कि उसने उसकी पुत्री के साथ शादी कर ली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

युवती लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव कल्लनपुर निवासी महक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 17 मई को अचानक लापता हो गई। वह अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र भी ले गई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।


भाई-भाभी पर हमला
मुजफ्फनगर। नई मंडी कोतवाली पर कल्याणपुरी निवासी विनय ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके शराबी भाई ने उसके साथ मारपीट की, जबकि उसकी पत्नी बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed