{"_id":"5aee01a74f1c1b58098b80e6","slug":"71525547431-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये निकाले
जानसठ। कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। गांव कम्हेड़ा के युवक का एटीएम कार्ड बदलकर तीन अज्ञात युवकों ने उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। गांव कम्हेड़ा निवासी आजम पुत्र इकबाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। एटीएम से पैसे निकालते समय उसमें पहले से ही चार युवक खड़े थे। एटीएम से पैसे निकालने के बाद उन चारों युवकों ने उसे बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड को बदल दिया। शाम को उसके मोबाइल पर उसके खाते से 14 हजार निकलने का मेसेज आया तो, उसके होश उड़ गए। कुछ देर बाद 17 हजार उसके बाद 25 हजार तथा बाद में 27 हजार निकाले जाने का मेसेज आया। वह रात को है कुछ भी नहीं कर सका और शनिवार की सुबह उसने बैंक आकर एटीएम कार्ड चेक किया तो वह दूसरे नंबर का निकला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।