{"_id":"5a9ed5ce4f1c1bff388bb930","slug":"71520358862-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की चेतावनी देने वाले को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह की चेतावनी देने वाले को पकड़ा
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सभासद को हिरासत में लिया
खतौली। पुलिस ने आत्मदाह की चेतावनी देने वाले पूर्व सभासद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
गांव लाडपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र जल सिंह कई वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झोपड़ी में रहता है। विनोद के पिता और माता की मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ला गणेशपुरी की वोटरलिस्ट में उसका नाम है। वर्ष 2000 में विनोद नगरपालिका का सभासद बना था। मकान नहीं होने के कारण पूर्व सभासद को सरकार की ओर से चार वर्ष पूर्व गांव लाडपुर में पट्टे की जमीन दी गई थी। विनोद ने बताया कि सरकार ने जो जमीन उसको आवंटित की थी, उस जगह में पानी भरा रहता है। इस वजह से जमीन में नींव भी खोदी नहीं जा सकती है। पिछले सप्ताह पूर्व सभासद ने एसडीएम के नाम शिकायती पत्र तहसीलदार अमित कुमार को दिया था, जिसमें उसने बताया था कि अभी तक उसका मकान भी नहीं बना है, राशन डीलर राशन भी नहीं देता है तथा दिव्यांग पेंशन भी नहीं बनी है। अगर उसकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आत्मदाह कर लेगा। मंगलवार को विनोद तहसील में पहुंचा। पुलिस ने उसको पकड़ लिया और थाने ले गई। तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए उसको पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी। राशन और पेंशन के लिए अधिकारियों को लिखकर भेजा जा चुका है। इसके बावजूद वह शिकायती पत्र देकर आत्मदाह की चेतावनी देता रहता है। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रोग से पीड़ित भी है।