{"_id":"5a95a3e54f1c1ba32a8b9d6a","slug":"71519756261-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने टक्कर मारी, ट्रैक्टर टूटा, किसान बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने टक्कर मारी, ट्रैक्टर टूटा, किसान बचा
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
गांव टिटौड़ा निवासी किसान नरेंद्र पुत्र महिपाल मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने भरकर शुगर मिल में डालने के जा रहा था। जीटी रोड पर मेपल्स एकेडमी के सामने मेरठ की ओर से तेजी से आ रही रोडवेज डिपो की बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर गन्नों से भरे ट्रॉली के साथ घिसड़ता हुआ सड़क किनारे साइकिल पथ से जा टकराया। टकराने से ट्रैक्टर बीच में टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक किसान नरेंद्र की बाल बाल जान बच गई। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने किसान से घटना के बारे में पूछताछ की। पीड़ित किसान नरेंद्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।