{"_id":"5a511cc84f1c1b36198b5339","slug":"71515265224-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का माल लेकर ई-रिक्शा चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी का माल लेकर ई-रिक्शा चालक फरार
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा चालक एक व्यापारी का करीब 75 हजार रुपये कीमत का माल लेकर फरार हो गया। व्यापारी शिव चौक पर मत्था टेकने के लिए रुका था, इसी दौरान ई-रिक्शा चालक उसका माल लेकर फरार हो गया।
चरथावल के कपड़ा व्यापारी मयंक गोयल के साथ यह घटना घटी। शनिवार को मयंक गोयल शहर में कपड़ा लेने आया था। सदर बाजार से कपड़ों की खरीदारी की और एक ई-रिक्शा में माल रखकर चरथावल बस स्टैंड की ओर चल दिया। शिवचौक पर पहुंचा तो उसने ई-रिक्शा रुकवाई और शिव की मूर्ति के सामने मत्था टेकने लगा। इस दौरान ई-रिक्शा चालक माल लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने उसे आसपास तलाश किया, मगर उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित व्यापारी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि ई-रिक्शा में करीब 75 हजार की कीमत का कपड़ा था।