फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Motorcyclist killed in collision with bus

Ghaziabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with bus
मोदीनगर। भोजपुर के गांव अतरौली स्थित राजकीय विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतेन्द्र कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सतेन्द्र को उपचार के लिए पिलखुवा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव तलहैटा के रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 32 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कश्यप गांव में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम बाइक से किसी काम से जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा जा रहा था। जैसे ही वह फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग पर गांव अतरौली स्थित राजकीय विद्यालय के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक बेकाबू डग्गामार बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतेन्द्र कश्यप कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। आरोपी चालक मौके से फरार राहगीरों ने सतेन्द्र को उपचार के लिए पिलखुवा सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हापुड़ के पिलखुवा पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed