फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवकों को छुड़ाने के लिए चौकी पर हंगामा

युवकों को छुड़ाने के लिए चौकी पर हंगामा

Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
युवकों को छुड़ाने के  लिए चौकी पर हंगामा
ग्रामीणों की पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से दोनों में कहासुनी होते देख सिपाही ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर दोनों को चौकी पर बैठा लिया। फोन करने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की।
रविवार देर शाम को कुतुबपुर निवासी अंकित बाइक से देवबंद मार्ग की ओर गांव जा रहा था। चौराहे पर एक नशेड़ी से उसकी बाइक टकरा गई। दोनों में कहासुनी होते देख सिपाही ने दोनों को चौकी में बैठा लिया। अंकित ने मोबाइल से गांव में सूचना दी। जिस पर वहां से 60-70 ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। चौकी पर सिर्फ दो ही सिपाही मौजूद थे। बाकी गश्त पर गए हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनके साथ भी हाथापाई की, लेकिन सिपाही दोनों को थाने ले गए। वहां भी बरला और कुतुबपुर के ग्रामीण थाने पहुंचे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने युवकों को छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गोपाल चौहान ने बताया कि दोनों के माफी मांगने पर रात्रि एक बजे छोड़ दिए। रात्रि में ही दो बजे कुतुबपुर से एक अन्य युवक को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। सोमवार दोपहर बाद प्रभारी निरीक्षक ने उसे भी छोड़ दिया। उक्त मामले को पुलिस ने छिपाने का भी प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता ने बताया कि माफीनामा लिखने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आवास पर दी आत्मदाह की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। रामपुरी निवासी अजीत पुत्र अमर सिंह को सीएम योगी को पत्र भेज कर न्याय न मिलने पर 22 सितंबर को लखनऊ में उनके आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सीएम को भेजे पत्र में माया पैलेस के सामने अंडे बेचने वाले अजीत ने आरोप लगाया कि शहर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही उससे फ्री में अंडे खाता और अवैध वसूूली भी करता है। अंडे न देने पर वह उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अफसरों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। मजबूर होकर वह यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed