फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव

मीरापुर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव

Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव
मीरापुर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला तहबलपुरा में उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों मे जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठी फटकार कर हमलावरों को खदेड़ दिया। घटना के बाद से तनाव होने के कारण फोर्स तैनात कर दी गई है।
मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मोहल्ला तहबलपुरा में एक परिवार के लोग में निकाह करके वापस आए थे। निकाह में शामिल स्थानीय और बाहर के मेहमान अपने मकान के बाहर मेन रोड पर कुर्सियां डालकर बैठे थे। इसी दौरान एक धर्मस्थल के सामने के मकान से पथराव शुरू हो गया। पथराव को देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि सलीम पुत्र कालू व अकरम पुत्र इरशाद आदि के बीच उधार का लेनदेन था। इस बात को लेकर ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मकानों की छत से पथराव किया। पथराव से करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। मोहल्ले में दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई में लगी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मेघाखेड़ी में दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। नई मंड़ी के मेघाखेड़ी गांव में प्लाट को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान जमकर फायरिंग हुई। जिसमें छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव मेघाखेड़ी निवासी उदयवीर और विजयपाल पक्ष के बीच एक सरकारी प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार देर रात को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई। गांव में अफरातफरी मच गई। फायरिंग में छर्रे लगने से उदयवीर, विजयपाल और नरेश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed