{"_id":"59a074284f1c1bc9218b4b36","slug":"71503687720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने दस युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल लाइन के सरवट निवासी परवेज पुत्र हसीब ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि खोजा नंगला मोहसिन, आकिल, भूरा ने दुबई में अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कही थी। परवेज के साथ उसके परिचित नवाब, शकील, मोहसीन, हसीन, जमशेद, नदीम, सलमान, शाहिद व जावेद ने आरोपियों को 50-50 हजार कुल पांच लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उन्हें फर्जी वीजा और फर्जी हवाई जहाज का टिकट सौंप दिए। पीड़ितों ने आरोपियों से अपने रुपयों की मांग की, तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदमाशों ने युवक को लूटा
मुजफ्फरनगर। रात के समय बदमाशों ने बाइक सवार युवक से मोबाइल व नकदी लूट ली। नई मंडी के ग्राम बेहड़ी निवासी मोहसीन त्यागी यहां मदीना कालोनी में रह रहा है। वह 23 अगस्त की रात मदीना कालोनी जा रहा था। पीछे से बाइक तीन बदमाशों ने उसे रोक कर तमंचों के बल पर मोबाइल व 12500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जहर देकर युवक की हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर। रामपुरी की हुई युवक की मौत के मामले में मृतका की मां ने कुछ लोगों ने बेटे को जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुरी के कपिल ने 14 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका दोस्त संजय पुत्र ब्रजमोहन यहां अपनी मौसी ऊषा पत्नी विरेंद्र सिंह के घर पर रह कर गैस का काम करता था। जिसकी जहर के कारण मौत हो गई। अब मृतक की मां आशा निवासी मेरठ ने कपिल आदि तीन लोगों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कपिल ने पहले तो उसके पुत्र को अपने मकान में कमरा दिया और फिर उससे एक लाख रुपये उधार ले लिए। उसका पुत्र अब कपिल से अपनी रकम वापस मांग रहा था। जिसके चलते उसके पुत्र की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।