{"_id":"5967cc174f1c1b83648b45df","slug":"71499974679-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में सिपाही की पत्नी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव में सिपाही की पत्नी को जेल भेजा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडा प्रकरण में सिपाही की पत्नी गिरफ्तार
रतनपुरी/खतौली। गांव टोडा में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिपाही की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का पति सिपाही भी नामजद आरोपी है। पुलिस ने चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पीलीभीत में तैनात सिपाही रवि पुत्र घासीराम ने अपने गांव टोडा में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया था। प्रधान नसीम अहमद की शिकायत पर बुधवार को इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस टीम के साथ गांव में कब्जामुक्त कराने के लिए गए थे। आरोपी सिपाही व उसके परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। पथराव में महिला सिपाही सीमा और दूसरा सिपाही देवेंद्र शर्मा घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने पथराव के मामले में आरोपी सिपाही रवि समेत सात को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को ही पकड़ने गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी सिपाही रवि की पत्नी मीनाक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी सिपाही व अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।