फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज उत्पीड़न में पति को दो साल की सजा

दहेज उत्पीड़न में पति को दो साल की सजा

Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति  को दो साल की सजा
दहेज उत्पीड़न मेें पति को दो साल की सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग करने वाले पति पर आरोप साबित होने पर कोर्ट ने उसे दो वर्ष की सजा सुनाई है। सबूतों के अभाव में सास और ससुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

जानसठ निवासी मीना पुत्री शेर सिंह की शादी उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर निवासी अजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मीना से 50 हजार और बाइक की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पिटाई की जाती थी। परेशान होकर मीना मायके जानसठ में आकर रहने लगी थी। बात नहीं बनने पर पिता शेर सिंह ने पति अजीत सिंह, ससुर हरपाल सिंह और सास सुदेशो के खिलाफ जानसठ में दहेज उत्पीड़न रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस की सुनवाई के दौरान हरपाल की मौत हो गई थी। एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में चले इस वाद में बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपी पति अजीत सिंह को दो वर्ष की सजा सुनाई। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सास और ससुर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed