फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सर्राफ से मांगी पांच लाख की रंगदारी

सर्राफ से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सर्राफ से मांगी पांच लाख की रंगदारी
सराफ से रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी सराफ को लगातार फोन कर उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल भी बरामद किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी देवीचंद शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला में सराफ की दुकान करते हैं। सराफ का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से उनके मोबाइल पर लगातार कॉल कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। बदमाशों द्वारा रुपये नहीं मिलने पर सराफ के बेटे को अगवा कर हत्या कर देने की धमकी दी जा रही थी। पहले तो सराफ ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन लगातार धमकी भरे कॉल आने पर शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स चेक किए गए तो रंगदारी मांगने वाले बदमाशों में से एक की पहचान गांव बरवाला के ही आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र इस्लाम के रूप में हुई। उसे शनिवार रात में ही गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए उसके साथी सहारनपुर जनपद के थाना कुुतुबशेर क्षेत्र के गांव बहूपुरा निवासी तफजील को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों से रंगदारी व धमकी भरे कॉल करने में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों बदमाशों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed