फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद

पुलिस ने बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद

Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद
पुलिस ने बदमाश को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने चार माह पहले पूर्व ग्राम प्रधान की डेयरी से भैंस लूट और पुलिस मुठभेड़ के बदमाश को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पिछले वर्ष 26 अक्तूबर को रतनपुरी के पूर्व ग्राम प्रधान नरेश कुमार की डेयरी से बदमाशों ने तमंचों के बल पर डेयरी मालिकों को बंधक बनाकर 18 भैंस और एक बाइक लूटकर ले गए थे। रतनपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले वर्ष तीन नवंबर को भनवाड़ा के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था, जिनके कब्जे से छह भैंस और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस इस भैंस लूट में शामिल पांच अन्य बदमाशों को भी रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही से पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रयुक्त तमंचे व खोखा कारतूस और लूटकांड में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस भैंस लूटकांड के बदमाश असलम पुत्र शौकीन निवासी भनवाड़ा को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर भनवाड़ा के ईंट भट्ठे के पास स्थित नलकूप से एक तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किए। बदमाश असलम ने आठ फरवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद असलम को वापस जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed