फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फौजी के आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया

फौजी के आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया

Sun, 16 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फौजी के आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में शुक्रवार की रात सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को शाम परिजनों ने सैनिक के शव का शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी कंवरपाल पुत्र सुखबीर ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र दीपक आर्मी में सैनिक था। वह आर्मी में रिकवरी मैक सोल्जर 9 कोर जनरल वर्कशाप पठानकोट में नौकरी करता था। 21 फरवरी को गांव निरगाजनी से उसकी शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियों को लेकर दीपक एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम मकान की ऊपरी मंजिल के मकान में अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने जाकर देखा तो दीपक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। परिजन व ग्रामीण दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कंवरपाल की ओर से तहरीर पर सुसाइड का मामला दर्ज किया गया है। लाइसेंसी बंदूक को थाने में जमा करा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed