फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्याना की घटना के बाद जिले में भी हाई अलर्ट

स्याना की घटना के बाद जिले में भी हाई अलर्ट

Tue, 04 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्याना की घटना के बाद जिले में भी हाई अलर्ट
मुजफ्फरनगर। बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हुए उपद्रव की घटना के बाद जनपद में भी पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। एसएसपी के निर्देेश पर सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों ने अपने क्षेत्र में भ्रमण किया, वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया। नेशनल हाईवे और जिले की अन्य मुख्य सड़कों पर भी पुलिस तैनात रही। उधर, इस घटना के बाद बुलंदशहर में हुए इज्तिमा में शामिल होने गए लोगों के परिजन उनका हाल जानने को परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को स्याना की घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में गश्त पर निकल गए। बुलंदशहर से लौटने वालों लोगों की सुरक्षा के लिए नेशनल हाईवे के अलावा जिले के अन्य मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात रही, ताकि लौटते लोग सकुशल अपने गंतव्य को जा सके। बुलंदशहर में हुए इज्तिमा में जिले से भी काफी लोग शामिल होने गए थे। लोग लोग दोपहर तक अपने घर नहीं पहुंचे, उनके परिजन परेशान रहे तथा मोबाइल फोन पर उनका हाल जानते रहे। स्याना की घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि एहतियातन जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने, मिश्रित आबादी और मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed