{"_id":"5bc0e8dcbdec2269830261f0","slug":"61539369180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में बिगड़ी युवक की हालत, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में बिगड़ी युवक की हालत, हड़कंप
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में बिगड़ी युवक की हालत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में शुक्रवार सुबह प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर तीन लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके हंगामा करने पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। इनमें रामपुरम निवासी इमरान, गांव तावली निवासी तहसीन और शहीद चौक निवासी शमशाद शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को लाकर थाने के हवालात में जैसे ही बंद किया, इनमें से शहीद चौक निवासी शमशाद की अचानक हालत बिगड़ गई। हिरासत में लिए गए युवक की हालत बिगड़ने पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शमशाद को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। वहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में शमशाद के साथ ही अन्य दोनों आरोपियों का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। आरोपी का चालान होने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
लेनदेन को लेकर भिड़े युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुजड़ू चुंगी पर तीन युवक लेनदेन के विवाद में आपस में ही भिड़ गए। सूचना पर एसआई राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों आरोपियों फतेहपुर निवासी रणवीर व वेदप्रकाश और इलाहाबाद निवासी इंद्रजीत का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।