फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हमले में पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हमले में पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमले में पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर निवासी अय्यूब को बृहस्पतिवार रात खालापार कब्रिस्तान के पास गोली मार दी गई थी। अय्यूब को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। घायल युवक ने अपनी पत्नी के एक युवक से अनैतिक संबंध होने और बाधक बनने पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मामले में शुक्रवार को अय्यूब के भाई महफूज ने अपनी भाभी रेशमा के साथ ही उसके प्रेमी सुहेल, नफीस व हिना के खिलाफ साजिश रचकर भाई को गोली मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किदवईनगर में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर के 40 फुटा रोड पर शुक्रवार सुबह दो पक्ष मामूली कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर स्थिति पर काबू पाते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में एक पक्ष की तरफ से मुजम्मिल ने तहरीर देकर युवती समेत पांच लोगों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed