{"_id":"5b9ab4da867a557ea52f2942","slug":"61536865498-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के गनमैन की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री के गनमैन की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री के गनमैन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की ओर से कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी राकेश पुत्र जगपाल ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 6.30 बजे उसका भाई प्रकाश (35) और गांव का ही उसका साथी समरपाल पुत्र कालूराम बाइक से जड़ौदा क्षेत्र से फैक्ट्री से कार्य कर लौट रहे थे। प्रकाश फैक्ट्री में गनमैन था। नेशनल हाईवे पर स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के सामने पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक कार के साथ काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समरपाल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुजफ्फरनगर मेडिकल में भर्ती कराया। उधर, कार चालक मौके से फरार हो गया। मगर, कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई ने रिपोर्ट में कार का नंबर दर्ज कराया है। इसके आधार पर कार के मालिक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।