{"_id":"5b4110554f1c1b08278b52b3","slug":"61530990677-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर का हिस्ट्रीशीटर सुलेमान हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदरपुर का हिस्ट्रीशीटर सुलेमान हत्याकांड
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर का हिस्ट्रीशीटर सुलेमान हत्याकांड
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
गांव सिकंदरपुर में हुई हिस्ट्रीशीटर सुलेमान की हत्या के मामले में मृत की पत्नी ने दोनों बेटों समेत पांच के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात, एसडीएस और सीओ ने भी दोनों से घटना में संबंध में पूछताछ की है।
शुक्रवार शाम को सिकंदपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुलेमान उर्फ सुल्ला की उसके दो बेटों नौमान और सोमान ने गोली मारने के बाद धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी। मृत सुलेमान की पत्नी रिहाना ने अपने दोनों बेटों नौमान और सोमान के अलावा नौमान के साले, समरजहां पत्नी नौमान तथा सोमान के ससुर शौकीन को नामजद किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक तबल और मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद कर नौमान तथा सोमान को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में नौमान ने बताया कि उसका पिता अब भी अपराधी प्रवृतियों मेें लिप्त था। इसके साथ उसका चाल चलन भी खराब हो चुका था। शराब पीकर वह घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी करता था। कुछ दिन पूर्व सुलेमान ने शराब के नशे में अपनी पत्नी रिहाना को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। दोनों बेटों द्वारा विरोध करने पर उन्हें जमीन से बेदखल करने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल देता था। दोनो बेटे गांव से बाहर मजदूरी कर अपना जीवनयापन करने के लिए बाध्य हो चुके थे। इतना ही नहीं सुलेमान घर के पशुओं आदि को भी बेचकर अपने निजी शौक पूरा करता था। आरोप है कि सुलेमान अन्य महिलाओं से भी अनैतिक संबंध रखता था। इन सब कारणों से दुखी होकर दोनों बेटों ने साजिश रचकरको अपने पिता को गोली मारकर व बलकटी से काटकर हत्या कर दी। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद सुलेमान के शव का दफनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सुलेमान के आचरण से उसके बेटे व पत्नी आदि परेशान थे। एसपी देहात अजय सहदेव, एसडीएम विजय कुमार, सीओ एसकेएस प्रताप ने भी पकडेे़ गए दोनों हत्यारोपी बेटों से पूरे हत्याकांड की जानकारी ली। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।