फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस की चूक जिले में करा देती जातीय दंगे

पुलिस की चूक जिले में करा देती जातीय दंगे

Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की चूक जिले में करा देती जातीय दंगे
दाल मंडी में हो सकता था बवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस की चूक जिले में जातीय दंगे करा देती। दाल मंडी में जिस तरह व्यापारियों और दलितों का टकराव हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, ऐसे में यदि दलित पक्ष पीछे नहीं हटता तो दाल मंडी में कोई भी बड़ा कांड हो सकता था। यदि यहां बड़ी घटना होती तो पूरे जिले में जातीय तनाव हो जाता, जिसे रोकना प्रशासन के हाथ में नहीं था। ऐसी ही घटना झांसी की रानी पर हुई, जहां दोनो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए।
दलित समाज की भीड़ बाजार बंद कराती हुई जब झांसी की रानी के पास चर्च मार्किट पहुंची, तो यहां व्यापारियों ने विरोध कर दिया। यहीं नहीं व्यापारियों और दलितों में मारपीट प्रारंभ हो गई। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस यहां मूकदर्शक बनी रही। यहां अभी मामला निपटा भी नहीं था कि बाजार बंद कराती भीड़ दाल मंडी पहुंच गई। दाल मंडी में भीड़ ने पशु आहार बेचने वाले प्रदीप गोयल पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोट लग गई। इस घटना से व्यापारी भी उत्तेजित हो उठे। सब्जी मंडी से आगे बढ़ते ही व्यापारियों ने मोर्चा संभाल लिया। सैकड़ों व्यापारियों की भीड़ ने दलित युवकों पर हमला बोल दिया। सब्जी मंडी के पास कई की पिटाई भी की। ये लोग यहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद व्यापारियों ने दलित युवकों को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली। डाकखाने में सामने खड़ी दलितों की भीड़ ने यहां सूझ बूझ का परिचय दिया। आंदोलन में शामिल लोगों ने दलित युवकों को समझाया कि वह यहां लड़ने नहीं आए हैं। विरोध प्रदर्शन करने आए हैं। व्यापारियों से उनका कोई झगड़ा नहीं है। यदि दलित युवकों की भीड़ दाल मंडी में दोबारा पहुंचती तो बड़ी घटना को कोई रोक नहीं सकता था और यह जगह 2013 के दंगों का कवाल बन जाती। यदि दलित युवकों के साथ अनहोनी होती तो पूरे जिले में तनाव के हालात बनते और प्रशासन इन्हें रोक न पाता।
विज्ञापन

हठधर्मिता से भिड़े दोनो पक्ष
मुजफ्फरनगर। हठधर्मिता से शहर में दलितों और व्यापारियों में तनाव हुआ। व्यापारी इस बात पर अड़े थे कि वह बाजार बंद नहीं करेंगे और दलितों ने भारत बंद को सफल कराने के लिए पूरी कमर कस रखी थी। इन दोनो पक्षों की हठधर्मिता से शहर में बवाल जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कोतवाली घेरी
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। दाल मंडी में हुई घटना के बाद एकत्र सैकड़ों व्यापारियों ने शहर कोतवाली घेर ली। व्यापारियों ने प्रदीप गोयल की ओर से बाजार में हमला करने और लूटपाट करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed