फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष

दो पक्षों में संघर्ष

Sun, 13 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष
दो पक्षों में मारपीट, गोलियां चली, चार लोग घायल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर) । शनिवार दोपहर बच्चों के विवाद में शाम दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलियां चल गई। फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली के छर्रे लगे। हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गोलियां चलने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में खेल रहे बच्चों के बीच विवाद में बड़े भिड़ गए। उस वक्त लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। शनिवार शाम को गांव के ही मनदीप पुत्र ओमपाल व शुभम पुत्र उमेश बाइक से गांव से गुजर रहे थे, तभी संदीप पुत्र वीरेंद्र व अंकित ने गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गोलियां भी चली। गोली का छर्रा मनदीप के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। शुभम भी फावड़ा लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में मनदीप को जानसठ के अस्पताल व शुभम को भोपा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि दो छात्रों के बीच दिन में विवाद हुआ था । उसी घटना को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की सूचना नहीं है । घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गांव पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में शांति है।
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र में गैस एजेंसी के विवाद में रात 11.30 बजे गणेशपुरी निवासी अर्पण पुत्र सुरेंद्र को शनिधाम के पास गोली मार दी गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवाल ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed