फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्रिकेट विवाद में भिड़े युवक, पथराव

क्रिकेट विवाद में भिड़े युवक, पथराव

Mon, 25 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट विवाद में भिड़े युवक, पथराव
क्रिकेट के विवाद में दो संप्रदायों के बीच संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में क्रिकेट खेलने को लेकर दो संप्रदायों के युवकों के बीच संघर्ष हो गया। लद्दावाला के एक समुदाय के युवकों ने रामपुरी के युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घटना से अफरातफरी मच गई। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद पथराव होने से वहां भगदड़ मच गई। घटना से तनाव बन गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। रामपुरी के घायल युवक की ओर से पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ बलवा मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में एक मोबाइल फोन के टॉवर के पास खाली पड़े प्लाट में रविवार दोपहर को रामपुरी के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला लद्दावाला के दूसरे समुदाय के युवक वहां आए गए और क्रिकेट खेलने को लेकर मैदान छोड़ने को कहा, जिसको लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि लद्दावाला के युवकों ने कक्षा 11 के छात्र सागर पुत्र अजय, सोहित आदि पर बल्लों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमला होने पर बाकी युवकों ने भाग कर जान बचाई। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग वहां आए गए। आरोप है कि इसी दौरान लद्दावाला के काफी युवक वहां पहुंचे और मैदान में खड़े लोगों पर जबरदस्त पथराव कर दिया, जिससे वहां अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में दोनों ओर के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव का माहौल बन गया। घायल युवकों ने डायल 100 को सूचना दी। दो समुदाय के युवकों के बीच झगड़े की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस दौरान हमलावर युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल भेज कर उनका उपचार कराया। पुलिस ने इस संबंध में घायल छात्र सागर की ओर से लद्दावाला के जावेद, परवेज, समीर, फैजान, सोनू, आसिफ आदि के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। शाम को पीड़ित पक्ष के साथ मोहल्ले वालों ने कोतवाली पहुंच कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed