{"_id":"5a341ce34f1c1b74698c2057","slug":"61513364707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रही प्लाईवुड फैक्ट्री सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से चल रही प्लाईवुड फैक्ट्री सीज
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना प्रभारी, राजस्व एवं विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित प्लाइवुड फैक्ट्री पर मारा छापा मारकर सील लगा दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बे से ग्राम लड़वा मार्ग पर लंबे अरसे से एक प्लाइवुड फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर बिना लाइसेंस के चलाकर लाखों रुपये महीने का राजस्व का चुना सरकार को लगाए जाने की शिकायत डीएम से की गई थी। एसडीएम सदर कन्हई सिंह और तहसीलदार सदर रंजीत सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना किया। क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी कुलदीप सिंह, विद्युत जेई ओपी कुशवाहा की संयुक्त टीम ने थाना प्रभारी जीसी शर्मा के साथ प्लाइवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान बिना लाइसेंस के अवैध रूप से विनियर फैक्ट्री चलती पाई गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि फैक्ट्री वन विभाग के साथ धोखाधड़ी कर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर राजस्व की चोरी कर चलाई जा रही थी। जिसमें कई दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री के कई साझीदार बताए गए हैं। सभी मौके से फरार थे। वन अधिकारी कुलदीप द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।