{"_id":"5a32c4af4f1c1bce408bd14d","slug":"61513276591-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बधाई खुर्द निवासी श्रीकांत शर्मा के विरुद्ध पुलिस में एक मामला दर्ज है। इस मामले में वह फरार चल रहा है। प्रकरण की विवेचना कर रहे क्राईम ब्रांच के इंस्पेक्टर इंदल सिंह ने कोर्ट से उसकी संपत्ति कुर्की करने की अनुमति मांगी थी। इस पर कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कुर्की वारंट जारी किया है। जिसके चलते पुलिस ने उसके मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
तमंचे के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान रुड़की रोड से एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना निवासी अकबर पुत्र समयदीन है, जो कि किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी उसे जेल भेजा गया है।
ग्रामीण की भैंस लूटी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा खुर्द निवासी महावीर ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह अपने परिजनों के साथ मकान में सोया हुआ था। अर्द्धरात्रि बदमाशों ने उसके मकान पर धावा बोलकर परिजनों को बंधक बना लिया। बदमाश उसके घर पर पर बंधी दुधारु भैंस लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति पर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की गांधी कालोनी निवासी एक महिला ने तहरीर देकर पति पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति पर जलाकर मारने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरेापी पति राजू को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग करने की धाराओं में चालान किया है।
पूर्व प्रधान का कोर्ट में सरेंडर
मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के गांव बधाई कला में सरकारी धन का दुुरुपयोग करने के साथ गबन करने के आरोपी पूर्व प्रधान धर्मपाल ने कोर्ट में सरेंडर किया है। आरोपी पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध वित्तीय गबन के आरोप में तत्कालीन डीएम ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। जिसने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट ने आरोपी को 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेेजा है।