फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीडिता महिला के विवेचक पर गंभीर आरोप

पीडिता महिला के विवेचक पर गंभीर आरोप

Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीडिता महिला के विवेचक पर गंभीर आरोप
महिला ने विवेचक पर लगाया संगीन आरोप
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
जिला कारागार में बंद आरोपी की पीड़िता पत्नी ने जानसठ कोतवाली में तैनात विवेचक पर रिश्वत लेकर भी पति पर रासुका लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार की है।

ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी बुशरा पत्नी इस्तखार ने एसएसपी को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति अन्य प्रदेशों में कपड़ा बेचने का कार्य करता है। गांव के लोगों ने राजनीति के चलते उसके पति इश्तखार और चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जानसठ में गोकशी का फर्जी मुकदमा कायम करा दिया। पुलिस के दबाव पर उसका पति कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया। आरोप है कि थाना जानसठ के विवेचक दरोगा ने उसके पति से 50 हजार रुपये रासुका न लगाने के लिए मांगे। बुशरा का आरोप है कि अपने जेवर बेचकर विवेचक को 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन दो दिन बाद उसके पति पर रासुका लगा दी गई। जबकि अन्य चार आरोपियों पर रासुका नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed