फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9 फैक्ट्रियों को नोटिस, 2 में उत्पादन रोका

9 फैक्ट्रियों को नोटिस, 2 में उत्पादन रोका

Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
9 फैक्ट्रियों को नोटिस, 2 में उत्पादन रोका
जिले में प्रदूषण को लेकर एनजीटी की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जिले की इंडस्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एनजीटी ने भंडूरा-धनेड़ा नाले में दूषित जल डालने वाली नौ फैक्ट्रियों को नोटिस दिया है, जबकि दो फैक्ट्रियों में बिना अनुमति के उत्पादन करने पर रोक लगाई है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग की ओर से एनजीटी को दी गई 19 कारखानों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्रदूषण को लेकर एनजीटी में कूकड़ा के व्यक्ति ने वाद दायर कर रखा है। एनजीटी की कार्रवाई से इंडस्ट्री स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
गांव कूकड़ा निवासी अश्वनी कुमार ने भंडूरा-धनेड़ा नाले में इंडस्ट्रियों के कारण प्रदूषण फैलने की शिकायत एनजीटी में की थी। शिकायत में कहा गया था कि फैक्ट्रियां दूषित जल नाले में छोड़ रही हैं, जिससे आसपास के भूजल पर प्रभाव पड़ रहा है। इसको लेकर एनजीटी ने प्रदूषण विभाग से नाले में दूषित जल डालने वाली सभी इंडस्ट्रियों की रिपोर्ट मांगी थी। जांच में 33 इंडस्ट्रियों का जल नाले में बहता पाया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने एनजीटी में 33 में से 19 इंडस्ट्रियों की रिपोर्ट दी थी। इन इंडस्ट्रियों पर संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए कार्रवाई की गई है। ट्रिब्यूनल ने 15 सितंबर को सुनवाई करते हुए जिले की नौ इंडस्ट्रियों को कारण बताओ नोटिस देने के साथ ही दो इंडस्ट्रियों में बिना अनुमति के उत्पादन कार्य करने पर रोक लगा दी है। जिनमें एक जानसठ रोड स्थित एनएस पेपर लिमिटेड और टिहरी पल्प एंड पेपर लिमिटेड की द्वितीय यूनिट में उत्पादन पर रोक लगाई गई है। टिहरी पेपर की दूसरी यूनिट पर कार्रवाई इसलिए की गई है कि निरीक्षण के दौरान यह यूनिट बंद मिली थी। अब इसमें बिना अनुमति के कोई भी एक्टिविटी नहीं की जा सकती है। उधर, प्रदूषण विभाग को भी एनजीटी ने फटकार लगाते हुए बाकी 14 इंडस्ट्रियों की रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी है। कारखानों के स्वामियों को नोटिस और प्रदूषण विभाग को रिपोर्ट 21 सितंबर तक देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण विभाग के जेई विपुल कुमार ने बताया कि एनजीटी में इंडस्ट्रियों की रिपोर्ट भेजी गई थी। एनजीटी ने सुनवाई कर नौ इंडस्ट्रियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

---------------
इन इंडस्ट्रियों को दिया गया नोटिस
-बिंदल पेपर मिल्स लिमिटेड, भोपा रोड।
-बिंदल डुप्लेक्स लिमिटेड(यूनिट प्रथम-द्वितीय), भोपा रोड।
-अग्रवाल डुप्लेक्स बोर्ड लिमिटेड, भोपा रोड।
-मीनू पेपर मिल्स लिमिटेड, भोपा रोड।
-श्री सिद्धबलि पेपर मिल्स लिमिटेड, भोपा रोड।
-सिल्वर टोन पेपर लिमिटेड (यूनिट प्रथम-द्वितीय) भोपा रोड।
-सिल्वरटोन पल्प एंड पेपर लिमिटेड, भोपा रोड।
-अलनूर एक्सपोर्ट, जानसठ रोड।
-गुलशन पोलयॉल्स लिमिटेड, जानसठ रोड।
(वर्जन)
- प्रदूषण विभाग की ओर से जांच की गई थी, जिसमें कुछ कमियां मिली जरूर हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हैं। हम एनजीटी से मांग करेंगे कि इन फैक्ट्रियों की दोबारा से जांच करा ली जाए, जो कमियां हैं उन्हें पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष, पेपर
मिल एसोसिएशन नॉर्दन इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed