फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोर लापता, मां को अपहरण की आशंका

किशोर लापता, मां को अपहरण की आशंका

Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
किशोर लापता, मां को  अपहरण की आशंका
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना गांव से एक किशोर लापता हो गया। मां ने बेटे उसके अपहरण की आशंका जताई है। वहलना निवासी शालू पत्नी जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की शाम उसके बेटे शुभम (13) के पास किसी का फोन आया था। तब पुत्र घर से जल्दी वापस लौटने की बात कहकर निकला था। मगर लौटकर नहीं आया। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसके पुत्र का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस से कुचलने की कोशिश
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने युवक पर जानबूझकर बस चढ़ाने के आरोपी चालक को पकड़कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली पर सुजडू के फरमान राना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 सितंबर को रोहाना में उसके पुत्र की रोडवेज बस के चालक शनव्वर निवासी रामपुर तिराहा से बहस हो गई थी। आरोप है कि बस चालक ने उसके पुत्र की बाइक में जानबूझकर टक्कर मारकर उसे कुचलने का प्रयास किया, जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने चालक सनव्वर को गिरफ्तार उसका चालान कर दिया। उधर, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की कनखल पुलिस एक आरोपी की तलाश में शहर आई। कई स्थानों पर दबिश दी, मगर आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


पड़ोसी पर हमला
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पर भरतिया कालोनी निवासी हरेंद्र चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी और उसके बीच गली में टाटा ऐस गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस विवाद में पड़ोसी अनिल ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी के मामले में अदालत द्वारा जारी किए गए नोटिस के बावजूद अदालत में पेश न होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ अवमानना का मामला दर्ज किया है।

नईमंडी के बीएसएनएल कार्यालय में तैनात एसडीओ अजीत सिंघल ने विगत नौ अगस्त को बधाई खुर्द निवासी श्रीकांत के विरुद्घ नईमंडी कोतवाली पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के एसआई सुगंधचंद ने की। विवेचक ने आरोपी की कुर्की करने के लिए अदालत से इजाजत मांगी थी। अदालत ने आरोपी के नोटिस जारी करते हुए उसे अदालत में समर्पण करने के निर्देश दिए थे। विवेचक ने अदालत द्वारा जारी किए गए नोटिस को उसके घर पर चस्पा कर दिया था, मगर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। जिस पर पुलिस ने उसके विरुद्घ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed