फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुंडेट के दोहरे हत्याकांड में तीन को उम्र कैद की सजा

मुंडेट के दोहरे हत्याकांड में तीन को उम्र कैद की सजा

Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुंडेट के दोहरे हत्याकांड में  तीन को उम्र कैद की सजा
मुंडेट के दोहरे हत्याकांड में तीन को उम्रकैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीजे प्रथम की अदालत ने शामली जनपद के गांव मुंडेट में 14 साल पहले हुई पिता और पुत्र की हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में दो सगे भाई हैं। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीन लोगों को बरी कर दिया है।

शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव मुंटेड में यह दोहरा हत्याकांड 17 जनवरी 2003 को हुआ था। मुंडेट के हरेंद्र सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका भाई बिजेंद्र और पिता महारूप घटना के दिन खेत पर ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई करने गए थे। नलकूप के बिजली के तार टूटे पड़े थे, जिसको लगाने से विनोद पुत्र महिपाल ने मना किया और गालीगलौज की। इस पर उसके पिता और भाई वापस घर आ गए। साथ ही बताया था कि विनोद पक्ष से वादी पक्ष की रंजिश चल रही थी। कुछ साल पहले बिजेंद्र को कुंवरपाल, विनोद आदि ने गोली मारकर घायल कर दिया था, इस मुकदमे की उसी माह की 23 जनवरी को गवाही देने से मना कर रहे थे। उसके पिता और भाई के घर पहुंचने पर राजेंद्र पुत्र काला, कुंवरपाल पुत्र राजेंद्र, विपिन पुत्र राजेंद्र, श्रीपाल पुत्र चोप सिंह, विनोद पुत्र महिपाल सिंह, राजवीर पुत्र महिपाल बंदूक-रायफल आदि हथियार लेकर घर आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसके पिता महारूप और भाई बिजेंद्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद्र सिंह की अदालत संख्या (एक) में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमा सिद्ध करने के लिए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार त्यागी ने कोर्ट में सात गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए मंगलवार को निर्णय सुनाया। कुंवरपाल और विपिन पुत्रगण राजेंद्र तथा विनोद पुत्र महीपाल को महारूप एवं बिजेंद्र की हत्या करने और हत्या का प्रयास करने का दोषी करार देते हुए धारा 148 के तहत तीन वर्ष का कारावास व 2 हजार रुपये जुर्माना, धारा 307 के तहत 7 वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बाकी आरोपी राजेंद्र पुत्र काला, श्रीपाल पुत्र चोप सिंह, राजवीर पुत्र महिपाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed