{"_id":"59442eed4f1c1b7d0a8b48d7","slug":"61497640685-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से दो युवक और विवाहिता हुई गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से दो युवक और विवाहिता हुई गायब
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लों से दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इसके अलावा एक विवाहिता भी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला न्याजूपुरा के शौकत ने पुलिस को बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा दानिश उर्फ बिट्टू बृहस्पतिवार सुबह बाइक लेकर घर से शहर गया था, मगर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने दानिश को सभी स्थानों पर तलाश किया, परंतु उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं मिल सका। दूसरे मामले में मिमलाना रोड निवासी तनवीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीया पत्नी तहजीब 15 जून को बिना बताए कहीं चली गई है। तहजीब की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चल सका। इसके अलावा कंबलवाली गली निवासी टिंकू ने पुलिस को बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई आशू गत आठ जून से लापता है, जिसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।