फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदला लेने के लिए सोनीपत के तीनों युवकों का कराया कत्ल

बदला लेने के लिए सोनीपत के तीनों युवकों का कराया कत्ल

Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बदला लेने के लिए सोनीपत के तीनों युवकों का कराया कत्ल
बदला लेने के लिए सोनीपत के तीनों युवकों का कराया कत्ल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल निवासी तीन युवकों की हत्या बरवाला गांव के जंगल में नलकूप की हौज में डुबो की गई थी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने तीनों के शवों को उनकी स्कार्पियो से ले जाकर उसे खतौली गंगनहर में धकेल दिया। सड़क हादसे की आड़ में किए गए तिहरे हत्याकांड का खतौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। भैंसवाल गांव के बिट्टू की हत्या का बदला लेने को उसके परिजनों ने तीनों युवकों की हत्या कराने के लिए गांव के ही नवीन मलिक को दस लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में शामिल पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार हत्यारोपी फरार हैं, जिनको पुलिस तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से मृतकों की आईडी भी बरामद की है।
सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने प्रेसवार्ता में तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि17 अप्रैल को खतौली गंगनहर में पड़ी मिली स्कार्पियों से तीन युवकों के शव मिले थे, जिनकी पहचान हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गोहाना सदर के गांव भैंसवाल कलां निवासी प्रदीप पुत्र कृष्ण, रवि और अक्षय के रुप में हुई थी। तीनों युवकों की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करके हादसे का रूप दिया गया था। एसपी ने बताया कि वर्ष 2017 में भैंसवाल कलां निवासी प्रवीण उर्फ बिट्टू की गांव के ही प्रदीप पुत्र कृष्ण, रवि आदि ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें प्रदीप, रवि आदि दस लोग जेल गए थे। बिट्टू हत्याकांड में गांव का ही नवीन मलिक पुत्र प्रताप गवाह था। गवाही को लेकर प्रदीप व रवि की नवीन मलिक के साथ कई बार कहासुनी हुई थी। प्रदीप व रवि अब नवीन मलिक की हत्या करने के फिराक में थे। मृतक बिट्टू के परिजन जितेंद्र उर्फ सीटू पुत्र बलबीर, सतपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह, हरिओम पुत्र रामनिवास ने हत्या का बदला लेने के लिए नवीन मलिक से मिलकर दस लाख रुपये की सुपारी देकर दोनों की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

26 मार्च को नवीन मलिक थाना चरथावल के गांव कुल्हेड़ी में हामिद उर्फ गाल्ली पुत्र गफ्फार से मिला और पांच लाख रुपये की सुपारी में प्रदीप व रवि को मुजफ्फरनगर बुलाने की बात तय कर ली। हामिद पूर्व में भैंसवाल गांव में नौकरी पर रहा था और दोनों पक्षों से उसका संपर्क था। हामिद ने प्रदीप व रवि से मुजफ्फरनगर में शराब का ठेका दिलवाने की बात की। हामिद ने बातचीत करके 16 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आने के लिए तैयार कर लिया। 15 अप्रैल को नवीन मलिक अपने साथी जिला शामली के थाना कांधला के गांव डांगरौल निवासी विकास जावला पहलवान के साथ हामिद से मिला और उसको बताया कि प्रदीप व रवि को कहां लेकर आना है। उसके बाद नवीन मलिक और विकास जावला ने खतौली क्षेत्र में गंगनहर की पटरी पर उस जगह को देखा, जहां पर प्रदीप व रवि की हत्या करने के बाद गंगनहर में डालना था। 16 अप्रैल को प्रदीप व रवि गांव के ही अपने साथी अक्षय पुत्र रविंद्र को साथ लेकर स्कार्पियो से शामली पहुंचे। हामिद तीनों को लेकर नवीन मलिक के बताए गए स्थान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला गेट पर पास पहुंचा। वहां पर पहले से ही बाइक पर थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी गौरव पुत्र राजू गोस्वामी खड़ा हुआ था, जो इनको लेकर गांव बरवाला के जंगल में स्थित नलकूप पर ले गया। नवीन मलिक अपने साथियों के साथ नलकूप पर ही छिपा हुआ था। कार से नीचे उतरते ही नवीन मलिक ने अपने साथियों के साथ तीनों को दबोच लिया। नवीन मलिक ने रवि का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक रवि को हौज में डुबो दिया। इसके बाद प्रदीप व अक्षय की भी हौज में डुबो डुबोकर हत्या कर दी। हत्यारोंपियों ने रात के समय स्कार्पियो में अगली सीट पर रवि और पिछली सीट पर प्रदीप व अक्षय का शव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मलिक कार को लेकर खतौली क्षेत्र में बुआड़ा कलां के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचा, जहां पर गंगनहर की पटरी की ईंटों की रेलिंग टूटी हुई थी। नवीन ने कार को स्टार्ट करके गियर में डालकर गंगनहर में गिरा दी। पुलिस ने हत्यारोपी हामिद उर्फ गाली, नवीन मलिक, गोयला निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र राजबीर, सोनीपत के गांव भैंसवाल निवासी जितेंद्र उर्फ सीटू और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस हत्याकांड में शामिल फरार गांव गोयला निवासी गौरव, गांव भैंसवाल निवासी हरिओम, गांव डांगरौल निवासी विकास जावला और उसके साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता कृष्ण पुत्र सूरजमल निवासी गांव भैंसवाल की तहरीर पर हत्यारोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।

हत्याकांड का मास्टर माइंड निकला नवीन मलिक
मुजफ्फरनगर। तीन युवकों की हत्या करने की साजिश रचने में मास्टर माइंड नवीन मलिक ही था। उसने ही प्रदीप, रवि की हत्या करने की साजिश रची थी। नवीन मलिक को केवल प्रदीप व रवि की हत्या करनी थी। नवीन को शक था कि अगर अक्षय को जिंदा छोड़ दिया गया तो वह प्रदीप व रवि की हत्या करने की बात गांव में पहुंचकर बता देगा। इसलिए साथ मेें आए अक्षय की भी हत्या कर दी गई।

हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
मुजफ्फरनगर। पांचों हत्यारोपियों को तीन युवकों की हत्या करने का किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। हत्यारोपी हवालात में आपस में हंसते हुए बातचीत कर रहे थे। एक भी हत्यारोपी के चेहरे पर हत्या करने के अहसास होने का भाव भी नहीं था। हत्यारोंपियों का मानना था कि तिहरे हत्याकांड को उन्होंने हादसे का रूप दिया है। इसलिए पुलिस उनको कभी नहीं पकड़ सकेगी।


तीनों को नहीं मारता तो, वे मुझे मार देते
मुजफ्फरनगर। तिहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड हत्यारोपी नवीन मलिक ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि प्रदीप, रवि और अक्षय को उसको मारना पड़ा। अगर वह उनको नहीं मारता तो तीनों उसकी हत्या कर देते। ब्टिटू की हत्या प्रदीप व रवि ने की थी। बिट्टू की हत्या को लेकर प्रदीप व रवि से उसकी रंजिश हो गई थी। इसलिए प्रदीप व रवि अब उसकी हत्या करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed