{"_id":"6ac31e98ef92bc316608b581","slug":"firing-at-grpf-jawan-in-amritsar-shot-by-bike-borne-youths-returning-home-from-duty-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग: ड्यूटी से घर लौट रहा था, बाइक सवार युवकों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग: ड्यूटी से घर लौट रहा था, बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
Mon, 05 Oct 2026 09:21 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:21 AM IST
सार
सुखचैन सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके भाई की हत्या हुई थी। इसी पुराने मामले को लेकर उन्होंने अब हुए हमले के पीछे अपनी भाभी पर शक जताया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जीआरपीएफ जवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे जीआरपीएफ कर्मचारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर तैनात सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने गांव जगदेव खुर्द जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक पुली पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें कथित तौर पर घेर लिया और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों की ओर से चलाई गई गोली सुखचैन सिंह के बाएं हाथ में लगी और आर-पार हो गई। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हमले में उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
सुखचैन सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके भाई की हत्या हुई थी। इसी पुराने मामले को लेकर उन्होंने अब हुए हमले के पीछे अपनी भाभी पर शक जताया है। हालांकि, यह केवल सुखचैन सिंह की ओर से जताया गया शक है और पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।