फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lost their mother and sister right before their eyes; the terrified children are inconsolable, weeping bitterly.

Una News: आंखों के सामने मां और बहन को खोया, सहमे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 05 Oct 2026 11:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
Lost their mother and sister right before their eyes; the terrified children are inconsolable, weeping bitterly.
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतका रिंकू देवी के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन बच्चों की आंखों के सामने कुछ देर पहले तक उनका परिवार था, उन्होंने देखते ही देखते अपनी मां और छोटी बहन को टिप्पर के नीचे दबते देखा।
विज्ञापन

हादसा इतना अचानक हुआ कि बच्चों को कुछ समझने या संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद बच्चे बुरी तरह सहम गए और डर के मारे इधर-उधर भागते रहे। भूखे-प्यासे मासूम बच्चों ने आसपास के दूसरे लोगों के घरों में जाकर आश्रय लिया और वहीं सहमे हुए बैठे रहे।
विज्ञापन

बच्चों की आंखों के सामने मां और बहन को खोने का दृश्य ऐसा था, जिसे वे शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। हादसे के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार अपनी मां और बहन को याद कर रहे थे। परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने वाला पिता राधेश्याम भी इस त्रासदी के बाद पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बच्चों के चेहरों पर साफ डर दिखाई दे रहा था। मासूमों को शायद यह भी समझ नहीं आ रहा था कि जिस मां के पास वे हर परेशानी में जाते थे, वह अब उन्हें कभी वापस नहीं मिलेगी।

यह हादसा केवल एक परिवार की दो जिंदगियां नहीं ले गया, बल्कि पीछे रह गए मासूम बच्चों से उनकी मां का सहारा भी छीन गया। अब सवाल यह है कि क्या औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर परिवारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग इस दर्दनाक हादसे के बाद जागेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed