फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव के समय में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

चुनाव के समय में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Fri, 29 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के समय में माहौल बिगाड़ने का प्रयास
चुनाव के समय में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

मोरना। प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्क है तथा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है। वहीं, शरारती तत्व शांतिभंग करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।

बृहस्पतिवार को शरारती युवक ने कब्रिस्तान में कब्र खोदने का विरोध करते हुए स्वयं पर गोली चलाने तथा सांप्रदायिक विवाद होने की सूचना डायल 100 नंबर पर पुलिस को दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से सीओ राममोहन शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला गोटकी में मिरशाद की 25 वर्षीय पत्नी गुलफशां को पीलिया की बीमारी के कारण मेरठ अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार की रात गुलफशां ने उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलफशां के शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए कब्रिस्तान में कब्र बनाई जा रही थी, तभी कब्रिस्तान के बराबर में स्थित खेत के मालिक धनपाल ने कब्र को वहां बनाने का विरोध किया। जिसको लेकर कहासुनी के बीच युवक ने पुलिस को गोली चल जाने की सूचना दी। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। पुलिस ने मौके पर जानकारी ली। मामला जांच पड़ताल में झूठा निकला। पुलिस ने झूठी कॉल कर माहौल को बिगाडऩे वाले युवक के भाई अनिल पुत्र रामप्रसादा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed