फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर चोरी करता युवक दबोचा, जमकर धुनाई

घर में घुसकर चोरी करता युवक दबोचा, जमकर धुनाई

Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरी करता युवक दबोचा, जमकर धुनाई
घर में घुसकर चोरी करते युवक को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला अहाता औलिया में घर में घुसकर चोरी करते युवक को लोगों ने रंगेहाथ दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे पूछताछ की गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहाता औलिया निवासी आबाद अली ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह परिजन घर में ही थे। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और एक कमरे में घुसकर कीमती सामान चोरी करने लगा। आहट सुनकर परिजनों ने कमरे में देखा तो अंजान युवक को देख शोर मचा दिया। इस पर युवक घर से निकलकर भागने लगा, जिसे आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक शाहबुद्दीनपुर रोड का शाहरुख पुत्र तसव्वर है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी शिल्पा शहर के महावीर चौक पर कोचिंग करती है, जो गांव से रोजाना आती-जाती है। शनिवार दोपहर भी वह कोचिंग के लिए आई थी और जानसठ स्टैंड पर बस से उतरकर पैदल ही फ्लाईओवर के नीचे से होकर महावीर चौक जा रही थी। इसी दौरान किसी की कॉल आने पर वह बात करते हुए जा रही थी कि बाइक सवार एक युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग खड़ा हुआ। शिल्पा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया, जिसे जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की बाइक भी पुलिस को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ककरौली निवासी आसिफ है, जिससे पूछताछ करते हुए उससे बरामद बाइक की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed