{"_id":"5c82bdebbdec22143f756cbd","slug":"51552072171-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेज कर न्याय की गुहार की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र के अनुसार युवती ने खुद को नाबालिग बताते हुए अपने परिजनों पर उसकी शादी शाहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ से तय करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि उसका निकाह नौ मार्च को होना है। पत्र में आरोप लगाया कि परिजनों ने उसे बंधक बना रखा है। साथ ही यह भी लिखा है कि यदि उसकी गुहार नहीं सुनी गई तो वह जान दे देगी। इस संबंध में सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल पत्र की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज को गांव भेजा था, पत्र फर्जी पाया गया है। युवती और उसके परिजनों को शनिवार को नई मंडी कोतवाली पर बुलाया गया है।
किशोरी से रेप की पुष्टि
मुजफ्फरनगर। किशोरी की बीमारी का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ रेप किया। हालांकि परिजनों ने यह मामला छेड़खानी में दर्ज कराया था, परंतु मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रेप की धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। घटना तीन दिन पुरानी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।