फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैडमिंटन खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े

बैडमिंटन खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Thu, 28 Feb 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े
बैडमिंटन खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हाशिमपुर में बैडमिंटन खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष रामराज राजेंद्र गिरि ने बताया कि हाशिमपुर निवासी नजफ अली पुत्र अनीस अली तथा रिजवान, काजी, पप्पल आदि के साथ गांव में बैडमिंटन खेलने को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। घटना में नजफ अली के नाक पर चोट लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने नजफ अली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जानसठ सीएचसी उपचार के लिये भेज दिया। उधर, घायल की ओर से चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
चिकित्सक का पुत्र लापता
मीरापुर। पड़ाव चौक निवासी लापता छात्र का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि पड़ाव चौक निवासी डॉ सुरेंद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र वश तोमर श्रीराम स्कूल का कक्षा सात का छात्र है। दो दिन पूर्व वंश घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन लापता छात्र का सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने बेटे की गुमशुदगी थाने में दर्ज करायी है।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म में चोरी
मीरापुर। योगमाया मंदिर के निकट चल रहे एक मुर्गी फार्म से कुछ लोगों ने दिनदहाडे सैकड़ों मुर्गी के चूजे चोरी कर लिए। फार्म मालिक शहनवाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह जरूरी काम से गया था। एक घंटे बाद लौटा तो कुछ संदिग्ध लोगों ने उसके मुर्गी फार्म आदि का जाल उखाड़ कर सैकड़ों मुर्गी के चूजे चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मामलो में पांच को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मौहल्ला कमलियान निवासी अब्दुल समद पुत्र अब्दुल वहाब को बिजनौर रोड की एक कैंटीन से नशीला पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, दो अलग-अलग मामलों में झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बिजनौर जनपद के गांव थाना मंडावर के गांव शहजारपुर निवासी गजेंद्र पुत्र छजमल तथा मीरापुर के गांव भुम्मा निवासी कासिम पुत्र सलीमुदीन भुम्मा रोड पर आपस में मारपीट कर रहे थे। गांव मुझेडा निवासी इलियास पुत्र खलील व इरफान पुत्र अलमु भी मोंटी तिराहे पर पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नशीले पदार्थ समेत तस्कर गिरफ्तार
रामराज। रामराज पुलिस ने गंगा बेराज पर चेकिंग के दौरान एक कार से करीब डेढ़ लाख रुपये का पचास किलो डोडा पोस्त बरामद कर एक व्यक्ति को कार समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि रामराज पुलिस गंगा बैराज पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिजनौर की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी को भगा लिया। पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध बोलेरो को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से पचास किलो पोस्त डोडा बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। पकड़ा गया व्यक्ति शामली के मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी अरविंद पुत्र जनार्दन है। अरविंद बरेली से डोडा लेकर शामली बेचने के लिए ला रहा था। रामराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed