फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गलतफहमी के चलते पहुंच गए हवालात

गलतफहमी के चलते पहुंच गए हवालात

Sun, 10 Feb 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गलतफहमी के चलते पहुंच गए हवालात
गलतफहमी के चलते पहुंच गए हवालात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बाहर शहर निवासी दो युवक शादी के सामान की खरीदारी करने आए थे। यहां उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और घूमते हुए दूसरी दुकान में जा पहुंचे। खरीदारी के बाद दोनों युवक बाहर निकले और अपनी बाइक वहीं छोड़कर पास में खड़ी गांव नावला निवासी युवक की बाइक लेकर चले गए। उधर, कुछ देर बाद नावला के युवक ने अपनी बाइक गायब देख पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी। तहरीर देकर जैसे ही नावला का युवक बाहर निकला, वैसे ही शहर निवासी दोनों युवक भी उसे बाइक के साथ कोतवाली के बाहर दुकान पर खड़े मिल गए, जिस पर उसने अपनी बाइक पर मौजूद दोनों युवकों को पकड़कर बाइक चोर का शोर मचा दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर हवालात में डाल दिया, जहां वे खुद को बेकसूर बताने लगे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में जांच की गई तो उक्त युवकों की अपनी अपाचे बाइक वहीं खड़ी मिल गई, जिस पर पता चला कि वे गलती से नावला के युवकों की बाइक ले गए थे। इस पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed