फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनेंसर व मिस्त्री हत्याकांड के खुलासा में पुलिस के हाथ खाली

फाइनेंसर व मिस्त्री हत्याकांड के खुलासा में पुलिस के हाथ खाली

Sat, 29 Dec 2018 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर व मिस्त्री हत्याकांड के खुलासा में पुलिस के हाथ खाली
खतौली। फाइनेंसर और मिस्त्री हत्याकांड में पुलिस अभी तक हाथ खाली है। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस इन हत्याकांड में शामिल हत्यारों को पकड़ने में दिनरात जुटी है। वहीं, मिस्त्री की हत्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या 9 दिसंबर को कर दी गई थी। इस हत्याकांड को 20 दिन का समय बीत चुका है। इसके अलावा 25 दिसंबर की शाम से लापता गांव सरधन निवासी मिस्त्री अरुण की हत्या कर दी गई थी। 26 दिसंबर को नवीन सब्जी मंडी के पीछे से गन्ने के खेत में अरुण का शव पड़ा मिला था। इन दोनों हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष भी है। उधर, गांव सरधन में मिस्त्री अरुण की हत्या को लेकर ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। नगरवासी और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इन हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि इन हत्याकांड का खुलासा करने को पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही दोनों हत्यकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed