{"_id":"5bad2951867a557e8572ac25","slug":"51538074961-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदाहेड़ी में जमीन बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीदाहेड़ी में जमीन बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीदाहेड़ी में जमीन के विवाद में संघर्ष
मुजफ्फरनगर। गांव दीदाहेड़ी में पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के परिवार लेखपाल व कानूनगो के सामने ही आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने से गांव में अफरातफरी मच गई, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी निवासी सगे भाइयों सत्तार, जिकरिया, नौशाद, दिलशाद व इरशाद के बीच करीब 40 बीघा पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को सदर तहसील से कानूनगो व लेखपाल जमीन बंटवारे की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि जमीन बंटवारे के दौरान एक पक्ष मेन रोड की पूरी जमीन को अपने हिस्से में करने की जिद पर अड़ गया, जबकि अन्य लोग उसकी बराबर-बराबर हिस्सेदारी के पक्ष में थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद लेखपाल व कानूनगो के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। दो पक्षों के बीच संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।