फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगोड़े विशाल पर 25 हजार का इनाम घोषित

भगोड़े विशाल पर 25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 26 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भगोड़े विशाल पर 25 हजार का इनाम घोषित
भगोड़े विशाल पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दस दिन पूर्व जिला अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए लाए जाने के दौरान हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हुए भगोड़े बंदी विशाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी विशाल किशोरी से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में आरोपी था, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। 15 सितंबर को नई मंडी थाने के एसआई सुखबीर सिंह दो पुलिसकर्मियों के साथ हाईकोर्ट के आदेश पर डीएनए कराने के लिए विशाल को जेल से जिला अस्पताल ले गए थे। जिला अस्पताल में टेस्ट कराने के दौरान विशाल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। मामले में एसआई सुखबीर सिंह ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि भगोड़े विशाल पर अफसरों के आदेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड ट्रेजरी ऑफिसर के खाते से 49 हजार उड़ाए
मुजफ्फरनगर। शहर के नॉर्थ सिविल लाइन निवासी रिटायर्ड ट्रेजरी ऑफिसर धनेंद्र सिंह ने मंगलवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। उक्त कॉलर ने पूर्व ट्रेजरी ऑफिसर को उनका बैंक खाता ब्लॉक होने की झूठी सूचना देकर उनसे एटीएम व बैंक खाते से संबंधित जरूरी जानकारी ले ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 49 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की गुहार पर एसपी सिटी ने सर्विलांस टीम को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed