फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार
चरथावल। कुटेसरा गांव में पथराव, जानलेवा हमले और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी सिटी और सीओ से मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को कुटेसरा गांव के मैन बाजार में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। जिसमें पथराव और फायरिंग में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। लेकिन रात में पुलिस ने एक पक्ष के शमशाद की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों में आस मौहम्मद, नादिर और गुलशेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आरोपी पक्ष में आक्रोश है। घटना के बाद आरोपी पक्ष की तरफ से गुल्लू पुत्र रऊफ, नादिर पुत्र जुबेर और शाहिल पुत्र इंतजार के डाक्टरी मुआयना सीएचसी पर हुआ है। पुलिस ने गुल्लु और नादिर को सीएचसी से हिरासत में ले लिया था। थाना पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर चरथावल समिति के डायरेक्टर रऊफ ने समर्थकों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी सिटी ओमबीर सिंह और सीओ सदर रिजवान अहमद से मिलकर थाना पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। सीओ ने बताया कि आरोपी पक्ष के मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों का अवलोकन कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार दिन बाद लौटा लापता युवक
चरथावल। 21 अगस्त को कस्बे के तगायान मुस्लिम निवासी अनस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने तमाम रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां युवक को तलाश किया। लेकिन शुक्रवार को युवक खुद लौट आया। परिजनों ने युवक के सकुशल वापसी की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed